फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Double barrel gun, Rs 2.50 lakh, jewelery stolen from retired inspector's house

Hapur News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर से दोनाली बंदूक, 2.50 लाख रुपये, आभूषण चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Double barrel gun, Rs 2.50 lakh, jewelery stolen from retired inspector's house
गांव मीरपुर माजरा में घर के अंदर चोरी होने के बाद रिटायर्ड दरोगा से जानकारी करते एएसपी। संवाद
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव भटियाना मीरपुर माजरा में चोरों ने सेवानिवृत्त दरोगा के घर को अपना निशाना बना लिया। चोर घर के दरवाजों के कुंदे काटकर सेफ में रखी दोनाली बंदूक, 2.50 लाख रुपये की नकदी, लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित अपनी पत्नी के साथ अपने घुटने का इलाज कराने के लिए दिल्ली एम्स अस्पताल गये हुए थे।
विज्ञापन

गांव निवासी सेवानिवृत दरोगा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को वे घर का ताला लगाकर अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ घुटने का इलाज कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल गए थे। यहां से वे दिल्ली में अपने चचेर भाई के पास रुक गए। 20 सितंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे वापस आने पर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के कुंदे कटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजों के कुदे भी चोरों ने काट रखे थे और यहां रखी सेफ का सामान बिखरा था।
विज्ञापन


जांच करने के दौरान चोर घर में रखी सेफ से दोनाली बंदूक, लगभग 2.50 लाख रुपये, लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 में दी। सूचना पर डायल 112 व थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। सोमवार को एएसपी विनीत भटनागर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरों के खिलाफ चोरी करने की धारा 305 व 331(4) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed