फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dolphin family is increasing in Ganga

Hapur News: गंगा में बढ़ रहा है डॉल्फिन का कुनबाा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dolphin family is increasing in Ganga
क्षेत्र में डॉल्फिन गणना के लिए मौजूद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम। स्रोत संगठन
ब्रजघाट। इस साल की गई गणना के अनुसार गंगा में 52 डॉल्फिन मिली हैं। इनके साथ ही डॉल्फिन के पांच बच्चे भी मिले हैं, जबकि पिछले साल गंगा में 50 डॉल्फिन देखी गईं थीं। गंगा में डॉल्फिन की संख्या बढ़ने से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया है। इसके संरक्षण के लिए ‘मेरी गंगा मेरी सूंस’ नाम से अभियान चलाया जा रहा है। डॉल्फिन पानी में गोता लगाते हुए तेजी से सांस लेती है, तब सूंस की सी आवाज आती है। इस कारण अभियान का यह नाम रखा गया है। हर साल बिजनौर के गंगा बैराज से नरौरा तक डॉल्फिन की गिनती की जाती है। गंगा में मिलने वाली डॉल्फिन देख नहीं सकती है और ये तरंगों से शिकार करती है। पांच अक्तूबर से गंगा में डॉल्फिन की गिनती का अभियान शुरू किया गया, जो 12 अक्तूबर तक चला।
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कॉर्डिनेटर संजीव यादव ने बताया कि पिछले साल गंगा में 50 डॉल्फिन थीं, जबकि इस बार इनकी संख्या बढ़कर 52 हो गई है। पिछले साल गंगा में डॉल्फिन के चार बच्चे दिखे थे, इस बार पांच बच्चे दिखे हैं। जीपीएस के आधार पर दो नाव से की गई गणना बहुत ही प्रमाणिक है। डॉल्फिन की हर साल बढ़ती संख्या गंगा में डॉल्फिन के खुशहाल जीवन का संकेत दे रही है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed