फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dogs bite girl's ear, bite her face

Hapur News: कुत्तों ने काटा बच्ची का कान, चेहरे पर गड़े दांत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dogs bite girl's ear, bite her face
हापुड़। रामगढ़ी में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर कुत्तों का झुंड झपट पड़ा। बच्ची का एक कान कुत्तों ने बुरी तरह नोंच लिया। चेहरे पर भी दांत गड़ा दिए, किसी तरह लोगों ने दौड़कर बच्ची को बचाया। हापुड़ सीएचसी में घायल को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

रामगढ़ी निवासी अमन की पांच वर्षीय बेटी कृतिका घर के बाहर ही खेल रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले में घूमने वाले आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


कृतिका के एक कान को बुरी तरह घायल कर दिया, माथे और चेहरे पर भी काफी निशान थे। रोते बिलखते परिजन बच्ची को हापुड़ सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां सीरम वैक्सीन लगाने के साथ ही आवश्यक उपचार बच्ची को दिया गया। इसके अलावा सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी में 250 से ज्यादा लोग पहुंचे। इन्होंने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई, कुत्तों के अलावा बंदर काटने से भी लोग घायल होकर इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ता बंदर के काटने पर लगवाएं वैक्सीन-

जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। जिला अस्पताल और हापुड़ सीएचसी में सीरम वैक्सीन भी उपलब्ध है। कुत्ता, बंदर के काटने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।--डॉ.किशोर आहूजा, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed