{"_id":"5900a4cc4f1c1b1035c0c151","slug":"dogs-attacked-on-reindeer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहसिंघा पर कुत्तों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहसिंघा पर कुत्तों ने किया हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 26 Apr 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
बारहसिंघा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव मलकपुर में एक बारहसिंघा पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जान बचाकर बारहसिंघा गांव में ही एक मकान में घुस गया। वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के अधिकारी घायल अवस्था में उसे अपने साथ लेकर चले गए। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे एक बारहसिंघा जंगल से गांव मलकपुर में बस्ती के बीच आ गया।
विज्ञापन
इसी बीच उस पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। वह जान बचाते हुए गांव में ही रविंद्र के मकान में जा घुसा। वहां मौजूद परिजनों में हड़कंप मच गया। बारहसिंघा को कमरे में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
इस बीच वहां भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घायल अवस्था में पड़े बारहसिंघा को अपने साथ ले गए। गनीमत रही कि इस दौरान उसने किसी व्यक्ति को टक्कर नहीं मारी।