{"_id":"6894d72a96d4933f5c045e19","slug":"dog-died-due-to-hightension-line-hapur-news-c-306-1-gha1001-116636-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कुत्ते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कुत्ते की मौत
Thu, 07 Aug 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला रविदास चौक में रहने वाले व्यक्ति के मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पालतू कुत्ते की मौत हो गई। अचानक हुए हादसे में उसको बचाने पहुंचे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
मोहल्ला निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके घरों की छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, इसको हटाने के लिए कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। बृहस्पतिवार की सुबह उनका कुत्ता जैसे ही छत पर गया तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान परिवार के लोग भी उसको बचाने के लिए छत पर पहुंचे। जो तार की चपेट में आने से बच गए। एसडीएम श्रीराम सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द लाइन को हटवाया जाएगा।