{"_id":"6501ef0cd043e3e44f007a06","slug":"dog-bite-of-a-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2941-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोचिंग से लौट रही युवती पर कुत्ते ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोचिंग से लौट रही युवती पर कुत्ते ने किया हमला
Wed, 13 Sep 2023 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शक्तिनगर में एक पालतू जर्मन शैफर्ड कुत्ते ने कोचिंग से लौट रही युवती पर हमला कर पैर का मांस नौंच लिया। दो दिन पहले युवती की मां पर भी कुत्ते ने हमला किया था। वहीं इससे पहले भी कई अन्य बच्चों को घायल कर चुका है।
शक्तिनगर निवासी विभूति मित्तल बुधवार को मेरठ से कोचिंग कर घर लौट रही थी। मोहल्ले में ही एक व्यक्ति ने जर्मन शैफर्ड कुत्ता पाल रखा है। अचानक उसने विभूति पर हमला कर दिया। पैर में कुत्ते के काटने से घाव हो गया। किसी तरह लोगों ने उसे बचाया। विभूति की मां पर भी दो दिन पहले कुत्ते ने हमला कर दिया था। विभूति के पिता विजय मित्तल ने बताया कि मोहल्ले के कई अन्य लोगों को भी कुत्ता काट चुका है। इसकी शिकायत करते हैं तो कुत्ते का मालिक लड़ने लगता है। जबकि कुत्ता पालने का न तो कोई लाइसेंस लिया हुआ है और न ही सुरक्षा का कोई इंतजाम किया गया है।