{"_id":"68d57769fe252b50770abb5e","slug":"doctor-operate-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1002-130733-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवक के पेट से निकाले 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और दो नोकदार पेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवक के पेट से निकाले 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और दो नोकदार पेन
Thu, 25 Sep 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:40 PM IST
सार
हापुड़ के एक नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे सचिन नामक युवक ने 29 स्टील की चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन निगल लिए। पेट दर्द के बाद ऑपरेशन से ये सभी वस्तुएं निकाली गईं। सचिन की हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़। नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे 35 वर्षीय युवक सचिन ने 29 स्टील की चम्मच, 19 टूथब्रश और दो नोकदार पेन निगल लिए। पिछले करीब 20 दिन से वह इन्हें निगल रहा था। पेट में तेज दर्द की शिकायत पर उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। चिकित्सकों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक ऑपरेशन कर निगली हुई सामग्री को बाहर निकाला।
बताया गया कि बुलंदशहर निवासी सचिन नशे का आदी है। परिजनों ने उसे बुलंदशहर के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। भर्ती कराने से नाराज सचिन ने नशा मुक्ति केंद्र में रहते हुए स्टील के चम्मच, टूथब्रश और पेन जैसी चीजें निगलनी शुरू कर दी। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे पेट में तेज दर्द के कारण अस्पताल लाया गया।
जांच में उसके पेट में भारी मात्रा में धातु की वस्तुएं दिखाई देने पर एक निजी अस्पताल के डॉ. श्याम कुमार और डॉ. संजय राय ने तुरंत ऑपरेशन का फैसला लिया। ऑपरेशन के दौरान सचिन के पेट से 29 स्टील की चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 नोकदार पेन निकाले गए। डॉ. श्याम कुमार और डॉ. संजय राय ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी वस्तुओं को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। सचिन की हालत अब स्थिर है, और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
49 वस्तुएं पेट में रहीं जमा, आंतों को नहीं पहुंचा नुकसान
डॉ. श्याम कुमार ने बताया कि मैटेलिक एंड प्लास्टिक बेजोअर से पीडि़त मरीज कई बार स्टील और प्लास्टिक की चीजें खाने के आदी हो जाते हैं। कुछ मरीज कपड़ा या बोरी के रेशे तो कुछ बाल भी खा लेते हैं। ऐसी चीजें अपच होती हैं जो हमारे पेट में जमा होती रहती हैं। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि मरीज के पेट में 49 वस्तुएं थीं। हैरत की बात यह है कि उसकी आंत या अन्य कोई अंग प्रभावित नहीं हुआ। यदि ये आंतों तक पहुंच जातीं तो हालत और अधिक गंभीर हो सकती थी।
आगे का हिस्सा तोड़कर अंगुली से ठूंस लेता था
मरीज के पेट से निकाले गए चम्मच और ब्रश के आगे का हिस्सा टूटा मिला। खाने से पहले सचिन चम्मच और ब्रश के आगे का हिस्सा तोड़ता था। इसके बाद मुंह में रखकर अंगुली की मदद से उसे गले में उतार लेता था।