{"_id":"6ab0d64efd51be205208b5d2","slug":"doctor-body-found-in-field-in-hapur-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी और पंचायत में मारपीट: परेशान डॉक्टर ने खाया जहर, खेत में मिला शव; सुसाइड में लिखी सारी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी और पंचायत में मारपीट: परेशान डॉक्टर ने खाया जहर, खेत में मिला शव; सुसाइड में लिखी सारी बात
Mon, 21 Sep 2026 12:32 PM IST
अनुज कुमार
कुचेसर चौपला (हापुड़)
कुचेसर चौपला (हापुड़)
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:32 PM IST
सार
हापुड़ में एक 40 वर्षीय चिकित्सक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव अपने ही ईंख के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
खेत में मिला चिकित्सक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर सलामतपुर गांव में रविवार सुबह गांव के ही एक 40 वर्षीय चिकित्सक का शव अपने ही ईंख के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर उत्पीड़न, 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी कुंवरपाल (40) पुत्र भरतलाल गांव में ही क्लीनिक है। मृतक के बड़े बेटे अंशुल ने बताया कि कुछ महीने पहले गांव के ही व्यक्ति उनके पिता के पास दवा लेने आया था। मना करने के बावजूद आरोपी जबरन दवा ले गए। इसके बाद जयवीर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद मृतक के परिजनों ने कुंवरपाल की झूठी शिकायत सीएमओ हापुड़ से कर दी।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र अंशुल का आरोप है कि शिकायत वापस लेने और फैसले के नाम पर आरोपी पक्ष उसके पिता से 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मना करने पर गांव में आयोजित एक पंचायत के दौरान आरोपियों ने उसके पिता के साथ जमकर मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
लगातार मिल रही धमकियों और मान-सम्मान को पहुंचे ठेस से तंग आकर उसके पिता ने गत 31 अगस्त को भी घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था, लेकिन उल्टी हो जाने के कारण उस समय उनकी जान बच गई थी।
शनिवार सुबह उसके पिता कुंवरपाल अपनी बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो ईंख के खेत के बाहर उनकी बाइक और हेलमेट मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने खेत के अंदर जाकर देखा तो उनका शव पड़ा था। शव के पास ही उनका मोबाइल फोन और सुसाइड नोट भी पड़ा था । शव से कुछ ही दूरी पर कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल और जहरीले पदार्थ के खाली पाउच पड़े मिले।
घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद हापुड़ सदर सीओ दीपक चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक अपने पीछे पत्नी रीना, दो बेटों अंशुल व प्रशांत और बेटी अंशिका को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी । मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है उसमें जो नाम लिखे है ।उसकी जांच की जा रही है ।