{"_id":"5904a6da4f1c1bc12cc0c7c2","slug":"do-not-have-to-do-the-mailings-waiting-for-e-mail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सूचनाओं के लिए नहीं करना होगा डाक, ई-मेल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सूचनाओं के लिए नहीं करना होगा डाक, ई-मेल का इंतजार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 29 Apr 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्स एप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े इंटरमीडिएट स्कूलों को अब शासनादेश या अन्य किसी पत्राचार के लिए ई-मेल या डाक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। माध्यमिक विभाग के अफसरों ने व्हाट्स एप पर जिले में मौजूद इंटरमीडिएट स्कूलों के संचालकों का ग्रुप बना लिया है।
विज्ञापन
अब इसी ग्रुप पर सभी सूचनाएं डाली जा रही हैं। जिले में 102 इंटरमीडिएट स्कूल हैं। अब से पहले इन स्कूलों के संचालकों को शासनादेश या विभाग संबंधी कोई जानकारी देने के लिए अफसरों को डाक या ई-मेल का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन
स्कूल संचालक अक्सर डाक न मिलने या ई-मेल देखने के लिए बिजली न होने का बहाना बनाते थे। इससे स्कूल संचालकों तक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने पत्राचार के लिए मोबाइल पर सोशल मीडिया को माध्यम बनाया है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट स्कूलों के प्रधानाचार्य या अन्य शिक्षक को व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ लिया गया है। इस ग्रुप पर केवल सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा। मजाक या जोक आदि पोस्ट करना इस पर सख्त मना है।
जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा का कहना है कि अब स्कूलों के प्रधानाचार्य/संचालकों से व्हाट्स एप के माध्यम से पत्राचार किया जा सकेगा। सभी प्रधानाचार्यों को व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ लिया गया है।