{"_id":"5919c7434f1c1bcc3bf22cb7","slug":"do-not-change-the-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 15 May 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने के विरोध में बनखंडा गांव के लोगों ने सोमवार को निगम अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रह रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में उन्हें भीषण गर्मी में बिजली के साथ ही पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दे रखे हैं।
विज्ञापन
इसी आस में उन्होंने निगम अफसरों से कई बार शिकायत की, लेकिन 15 दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। भीषण गर्मी में पानी किल्लत और मच्छरों के प्रकोप से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
रात के समय बच्चे सो नहीं पाते हैं, दिनभर भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ कर्मचारी सुविधा शुल्क के बगैर ट्रांसफार्मर की बदली नहीं कर रहे हैं। इसके विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
साथ ही जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में योगेंद्र, प्रमोद, मांगेराम, अशोक, पुनीत, नीरज, देवी सिंह आदि मौजूद रहे।
मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। 15 दिन तक ट्रांसफार्मर न बदलने का मामला गंभीर है। कर्मियों को मौके पर भेजकर ग्रामीणों की समस्या हल की जाएगी। बीएल मौर्य, अधीक्षण अभियंता