{"_id":"57caebcd4f1c1bba272cb4f1","slug":"dm-started-to-recover-from-the-dark-zone-initiative","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएम स्कूल ने शुरू की डार्कजोन से उबरने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम स्कूल ने शुरू की डार्कजोन से उबरने की पहल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 03 Sep 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भू-जलस्तर के गिरने से जिले के तीन विकास खंडों में बनी डार्क जॉन की समस्या से उभरने की गांव अटौला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल ने पहल शुरू की है। बरसात के पानी को बर्बाद होने से रोकने के लिए स्कूल परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रधानाचार्य ने स्टूडेंट्स को इसका महत्व बता, जल संरक्षण का प्रण दिलाया। जल संरक्षण को लेकर सरकार अनेक योजनाएं तैयार कर रही है। लेकिन लोगों की जागरूकता के अभाव में न तो तालाबों पर से अतिक्रमण हट रहा है और न ही बरसात के पानी का संरक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी अज्ञानता के अभाव में आज जिले के चार में से तीन ब्लॉक डार्क जोन की सूची में पहुंच चुके हैं। गांव अटौली स्थित डीएम पब्लिक स्कूल ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार कर न सिर्फ बरसात के पानी के संरक्षण का प्रयास किया है,
विज्ञापन
बल्कि इस विद्यालय में पढ़ रहे 1600 बच्चों को भी जल संरक्षण का प्रण दिलाया है। इस सिस्टम को बच्चों के पढ़ाई में भी शामिल किया गया है।
प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि जल संरक्षण को लेकर उन्होंने स्कूल में यह पहल शुरू की है। गांवों का दौरा कर अभिभावकों को भी जल संरक्षण के उपायों से अवगत करा रहे हैं।
बच्चों में जागरूकता आ सके इस उद्देश्य से उनकी पढ़ाई में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने जल संरक्षण का प्रण लिया।