फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM reprimands officials over absence of mid-day meal menu

Hapur News: डीएम ने मध्याह्न भोजन का मेन्यू न होने पर लगाई फटकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM reprimands officials over absence of mid-day meal menu
सरकारी स्कूल में निरीक्षण करती डीएम। स्रोत विभाग
हापुड़। डीएम कविता मीना ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों व अध्यापकों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, शौचालय और पेयजल व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। मध्याह्न भोजन का मेन्यू न होने पर प्रधानाध्यापक को कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर डीएम ने बच्चों से बातचीत की और उनके पठन-पाठन के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल-जवाब भी किए। बच्चों की शैक्षिक स्थिति को देखते हुए शिक्षकों को शिक्षण कार्य को और बेहतर बनाने, प्रत्येक बच्चे पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन का मैन्यू विद्यालय में बोर्ड पर प्रदर्शित नहीं मिला। इस पर प्रधानाध्यापक को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को शासन से निर्धारित मैन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन समय से उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय में पाठ्य पुस्तकों का वितरण और ड्रेस उपलब्ध कराने का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही उन्होंने शिक्षण स्तर में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के आवास, भोजनालय, शौचालय, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था व शिक्षण कार्य की जानकारी ली। विद्यालय की छात्राओं ने डीएम को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed