{"_id":"58387a844f1c1b262413d829","slug":"dm-nagla-village-kashi-oversight","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गांव नंगला काशी का किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने गांव नंगला काशी का किया निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अनिल कुमार ढींगरा ने लोहिया ग्राम नंगला काशी का निरीक्षण कर स्वच्छ गांव-निर्मल गांव बनने पर आदर्श गांव की संज्ञा दी। उन्होंने विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामवासियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विभागीय योजनाओं से संबंधित कार्य योजना बनाएं। डीएम ने ग्रामवासियों का आह्वान किया कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाएं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव में 352 परिवार हैं। अभी 92 शौचालय का निर्माण कराया गया है। सफाई पर विशेष ध्यान केंद्रित है। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम अजय कुमार, डीपीआरओ रेनू देवी, बीडीओ धनेश त्यागी, प्रधान सुरेंद्र सिसौदिया, दीपक शर्मा और ग्राम पंचायत सदस्य किशन सिसौदिया मौजूद रहे।