फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dm meeting with industrialist

Hapur News: उद्योग बंधु की बैठक में फिर उठी समस्याएं, समाधान एक भी नहीं

Mon, 27 Jan 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 27 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
dm meeting with industrialist
हापुड़। जिला उद्योग बंधु की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई, जिसमें उद्यमियों ने पुरानों मुद्दों के साथ नई समस्याएं भी रखीं। लेकिन बैठक में उद्यमियों को केवल आश्वासन ही मिला। जिसके कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता डीएम प्रेरणा शर्मा और सीडीओ हिमांशु गौतम ने की। हापुड़ स्माॅल स्केल इंडस्ट्रीज एसाेसिएशन के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि दिल्ली रोड पर औद्योगिक फीडर के लिए खंभे तो लगा दिए गए हैं, लेकिन महीनों से तार नहीं बिछे हैं। इस कारण उद्यमियों को परेशानी हो रही है। हापुड़ के दिल्ली रोड से मोदीनगर रोड के लिए बाईपास बनाया जाए। साथ ही जीएसटी के अधिकारियों पर गलत कार्रवाई के आरोप लगाए। साथ ही जिले में ही वाहन की चेकिंग हो। इसके अलावा बाजारों में अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका द्वारा की जा रही कार्रवाई का मुद्दा भी उठा। वहीं, धौलाना क्षेत्र के एमजीआर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उद्यमियों ने मसूरी से धौलाना तक रोड का चौड़ीकरण कराने, एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र की जलनिकासी, प्रतिदिन कूड़ा उठाने और सड़क की समस्या उठाई गई। साथ ही पिलखुवा टेक्सटाइल सेंटर में सीवर लाइन की व्यवस्था कराने की मांग की गई। हापुड़ में ग्राम पटना नई मंडी पर खड़ंजा व नाली निर्माण की मांग रखी गई। बैठक में अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में उद्यमी दीपक मिश्रा, एनएस मिश्रा, विजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता और राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed