Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dm in kishan diwas meeeting

Hapur News: खाद के साथ अन्य उत्पाद नहीं बेच सकेंगे समिति के अधिकारी

Thu, 25 Sep 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 25 Sep 2025 10:42 PM IST
सार

हापुड़ में आलू और गेहूं की बुवाई से पहले खाद वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। डीएम अभिषेक पांडेय ने किसानों के गुप्त ग्रुप से जांच कराने के आदेश दिए। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
dm in kishan diwas meeeting

विस्तार

हापुड़। आलू और गेहूं की बुवाई से पहले ही जिले में खाद की मारामारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को किसान दिवस में डीएम के समक्ष किसानों ने समितियों पर खाद के साथ अन्य उत्पाद बेचने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने गांवों के 100 साधारण किसानों के साथ अधिकारियों का ग्रुप बनाकर गोपनीय जांच कराने के आदेश दिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर ही अधिकारियों की टीम बनेगी।
विज्ञापन


डीएम अभिषेक पांडेय ने कहा कि यूरिया, डीएपी के साथ किसानों को अनावश्यक तौर पर अन्य उत्पाद नहीं बेचने के आदेश दिए गए हैं। इस पर किसानों ने भटियाना समिति, सुल्तानपुर, दोयमी आदि समितियों का नाम लेते हुए टैगिंग का आरोप लगाया। किसानों ने यह भी बताया कि जरूरत के अनुसार डीएपी मिल ही नहीं रहा है। नकद केंद्रों पर कई सप्ताह से डीएपी नहीं है।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने एआर कोऑपरेटिव और कृषि अधिकारियों से जानकारी की। उन्होंने कहा कि अब टैगिंग और उर्वरक संबंधी समस्याओं को खत्म करने के लिए अलग तरह से काम करना होगा। इसके लिए समिति क्षेत्रों से 100 किसानों का एक ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें सिर्फ साधारण किसान होंगे। वह ग्रुप में शामिल हैं इसकी किसी अन्य को जानकारी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त किसानों से अधिकारियों की एक टीम संपर्क में होगी, यह टीम स्वास्थ्य विभाग की डिकोय टीम की तरह काम करेगी। टैगिंग या अन्य शिकायत पर किसान अधिकारियों को सूचना देंगे। सादे कपड़ों में अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे। यदि अनियमितता मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन टीमों में कोऑपरेटिव के अधिकारी या कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। किसान दिवस में भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण, संघर्ष के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, नानक चंद शर्मा, राधेलाल त्यागी, राजवीर भाटी, चेतन त्यागी, हरिओम त्यागी आदि किसान मौजूद रहे।



प्लाईवुड फैक्टरी में यूरिया के प्रयोग की नहीं मिली रिपोर्ट

डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि हापुड़ की प्लाईवुड फैक्टरी में यूरिया के प्रयोग का मामला सामने आया था। इसमें रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी और जांच समिति गठित हुई, लेकिन करीब एक साल से टीम ने रिपोर्ट ही नहीं सौंपी है। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि टीम के सदस्यों के नाम उन्हें बताए जाएं। साथ ही रिपोर्ट तैयार करने में इतनी देरी कैसे हुई, इसका भी संज्ञान लिया जाएगा।



आलू खरीद का भुगतान न करने वाली कंपनी पर होगी कार्रवाई

किसान दिवस में बड़ी संख्या में किसानों ने बताया कि उत्कल नामक कंपनी ने समझौता करके उनके खेतों में आलू की बुवाई कराई थी। किसानों से 12 रुपये प्रति किलो की दर से आलू खरीद तय हुआ था, लेकिन कंपनी आलू लेकर चली गई, भुगतान नहीं किया। इस पर डीएम ने एसपी ज्ञानंजय सिंह से काफी देर वार्ता की। उन्होंने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। कंपनी से किसानों का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed