{"_id":"64c6a28983976f6dc90952b6","slug":"divorce-given-for-non-fulfillment-of-dowry-demand-hapur-news-c-138-1-pkw1001-308-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता महिला ने थाने पर पति, ससुर और सास के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी फराह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका गत ७ फरवरी २०२२ को इस्लाम नगर निवासी बिलाल के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे, और विवाहिता को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। इसी के चलते गत १५ जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि गत २२ जुलाई ने पति बिलाल ने मारपीट कर तीन बार बोल तलाक दें दिया।
एसएचओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पति बिलाल, ससुर नफीस और सास आसमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।