फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dispute During Gambling; Knife Attack

Hapur News: जुआ खेलने के दौरान विवाद, चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dispute During Gambling; Knife Attack
धौलाना। कस्बा क्षेत्र में जुआ खेलते समय हुए झगड़े के बाद एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को तहसील के पीछे मामा भांजा पीर क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान काजीवाड़ा मोहल्ला निवासी एक अन्य युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि वहां मौजूद एक युवक से उसका विवाद हो गया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कर घर भेज दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि जैसे ही अनीस अपने मोहल्ले के पास पहुंचा, तभी आरोपी युवक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed