{"_id":"67698b95400c957c71077558","slug":"disk-pain-increases-hapur-news-c-135-1-hpr1002-118380-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सर्दी में बढ़े डिस्क खिसकने के \n\nमरीज, महिलाओं पर असर अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सर्दी में बढ़े डिस्क खिसकने के मरीज, महिलाओं पर असर अधिक
Mon, 23 Dec 2024 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही कमर की डिस्क खिसकने के मरीज भी बढ़ गए हैं। विटामिन डी की कमी से हड्डी रोग हो रहा है। सीएचसी, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है।
सीएचसी के फिजिशियन डॉ.अशरफ अली ने बताया कि विटामिन डी की कमी के कारण भोजन से मिलने वाला कैल्शियम लोगों की हड्डियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिस कारण हड्डी संबंधी रोग बढ़े हैं। महिलाओं में डिस्क खिसकने की समस्या अधिक आ रही है।
रीढ़ व कमर दर्द के मरीजों के लिए गड्ढों भरी सड़क पर सफर और दर्द बढ़ा सकती है। इसके अलावा सर्वाइकल से गर्दन में दर्द हो सकता है। इसके लक्षण होने पर सुरक्षित यात्रा ही बचाव है। साथ ही रोजाना धूप लेने से भी विटामिन डी की कमी दूर होती है।
विज्ञापन
इसके साथ की सर्दी बढ़ने के कारण हड्डी का पुराना दर्द भी बढ़ा है। जोड़ों में सूजन, गठिया की समस्या सता रही है। बहुत से मरीजों के पैरों पर सूजन और चलने में समस्या की परेशानी अधिक है। जिन्हें सिकाई की सलाई भी दी जा रही है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.समरेंद्र राय ने बताया कि मौसम में बदलाव से नजला, खांसी, कोल्ड डायरिया का असर बढ़ा है। बच्चों में निमोनिया का असर भी है हालांकि, बुखार के मरीज पिछले दिनों की तुलना में घटे हैं।