फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Disconnected the connections of 12 defaulters and removed the meters

Hapur News: 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटकर मीटर उतारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Disconnected the connections of 12 defaulters and removed the meters
हापुड़। दिल्ली रोड बिजलीघर से संचालित आवास विकास कॉलोनी के 12 बकायादारों के खिलाफ सोमवार को ऊर्जा निगम की डिविजन और विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की है। इनपर 4.62 लाख रुपये बकाया था। सभी बकायादारों के कनेक्शन काटते हुए मीटर उतारकर जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल पर अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने इन बड़े बकायादारों के विरुद्ध बकाया बिल जमा न करने पर अस्थाई रूप से कनेक्शन काटने और मीटर उतरवाने का कार्य किया। उपखंड अधिकारी प्रथम दिवेश कुमार व अवर अभियंता सत्यम ने बताया कि टीम ने 80 हजार के बकाया पर नाजर, 42 हजार के बकाया पर महमूद, 41 हजार के बकाया पर मोहम्मद यूनुस, 23190 के बकाया पर नजमा परवीन, 32 हजार के बकाया पर अबरार, 25 हजार के बकाया पर मोहम्मद असलम, 66 हजार के बकाया पर सलीम, 39 हजार के बकाया पर जय बेनिशा, 38 हजार के बकाया पर सुल्तान, 23650 के बकाया पर मोहम्मद रियाज, 17 हजार के बकाया पर हबीब और 33699 रुपये के बकाया पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मोती कॉलोनी, आवास विकास कालोनी में एक मुफ्त समाधान योजना के अंतर्गत शिविर लगाया गया, जिसमें 22 उपभोक्ताओं के द्वारा सवा दो लाख रुपए का बकाया बिल भुगतान किया गया। साथ ही एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed