फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dip by devotees at purnima.

पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Mon, 20 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 20 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Dip by devotees at purnima.
श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी - फोटो : अमर उजाला

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर ब्रजघाट पर पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद घाट के किनारे पूजा अर्चना कर परिवार की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। वहीं, गंगा भक्तों ने पूजानादि कर बारिश होने की भी प्रार्थना की।

विज्ञापन


ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रविवार को मध्य रात्रि से ही शुरू हो गया था। सोमवार को तड़के हर ओर श्रद्धालुओं का रेला नजर आ रहा था।
विज्ञापन


सुबह चार बजते ही ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान का यह सिलसिला सोमवार को सूर्यास्त तक चलता रहा। गंगा स्नान के बाद भक्तों ने घाट के किनारे विराजमान कर्मकांडी पंडितों से भगवान सत्य नारायण की कथा सुनी
विज्ञापन
विज्ञापन


व अन्य अनुष्ठान कराकर परिवार की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। तमाम गंगा भक्तों ने तीर्थ नगरी के मंदिरों में अपने ईष्ट देवों के समक्ष मत्था टेककर बारिश होने की भी प्रार्थना की। वहीं, साधन सम्पन्न लोगों ने गरीबों-निराश्रितों को भोजन व वस्त्र आदि बांटा।

उमस भरी भीषण गर्मी के चलते जगह-जगह ठंडा पानी तथा शर्बत की प्याऊ भी लगाई गई। उध्रर, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़ को देख हजारों श्रद्धालु दूसरी साइड में गजरौला की तरफ चले गए, जहां गंगा स्नान के दौरान चोर-उचक्के और उठाईगीरों का खूब आतंक रहा।

पुरानी दिल्ली निवासी अजय कुमार, उसकी पत्नी रजनी और हरियाणा के रेवाड़ी निवासी पूर्व फौजी सत्यनारायण के बाहर रखे कपड़ों से उठाईगीर पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में आठ हजार रुपये नगद व कई महत्वपूर्ण कागजात रखे थे। इसके अलावा प्रेम गिरि मेरठ, दुलीचंद गाजियाबाद और शेखर कुमार मुरादाबाद के बैग भी उठाईगीर लेकर चंपत हो गए।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान के दौरान अमन सिंह, उसकी पत्नी दुलारी, बेटी राखी मयूर विहार दिल्ली, सुकेश चंद, उसका मामा योगेश फरीदाबाद, महेश माहुर, उसकी मां संयोगिता सोनीपत, जयपाल, उसका ममेरा भाई निखिल बुलंदशहर तेज बहाव के साथ गंगा के गहरे पानी में डूबने लगे।

इन्हें 44 वीं वाहिनी मेरठ के गोताखोर और नाव चलाने वाले मल्लाह गणेश, मोहन, काले, दीपचंद, मुकेश, दीपचंद ने काफी मशक्कत के बाद बचा लिया।


नोएडा का बच्चा ब्रजघाट गंगा में डूब गया। उसकी खोज में मल्लाहों समेत गोताखोर जुटे हुए हैं। पांच दिन पहले ज्येष्ठ दशहरा मेले के दौरान भी डूबने से तीन मौत होने के बाद कोई सतर्कता नहीं बढ़ाई गई।

नोएडा निवासी शैलेंद्र अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा स्नान को आया था। बच्चों को स्नान कराने के बाद उसने किनारे पर बैठा दिया और फिर पत्नी के साथ डुबकी लगाने चला गया। वापस लौटने पर उसका छह वर्षीय बेटा विनीत वहां नहीं मिला।


जिस पर माता-पिता के होश उड़ गए और वे खोजबीन में जुट गए। देर शाम तक भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि नोएडा से आए दंपति का बेटा विनीत गंगा में डूब गया है, जिसकी तलाश में मल्लाहों और गोताखोरों को लगाया गया है। रात तक बच्चे की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed