{"_id":"58404f4f4f1c1b626bde5f87","slug":"dios-absent-inspection-clerk","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला लिपिक
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में अनुपस्थित मिला लिपिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद ने बृहस्पतिवार को गांव बड़ौदा हिंदवान स्थित राजकीय इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। इसमें एक लिपिक बिना अनुमति के अनुपस्थित मिला।
विज्ञापन
उसका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के भी निर्देश दिए गए हैं पूर्व डीआईओएस बीके शर्मा के निलंबन के बाद मेरठ में डीडीआर के पद पर तैनात ज्योति प्रसाद को जिले में डीआईओएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उन्होंने बड़ौदा हिंदवान स्थित राजकीय इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। इससे वहां तैनात स्टॉफ में हड़कंप मच गया। उन्होंने बच्चों के शैक्षिक स्तर को आंका, शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
निरीक्षण में एक लिपिक बिना अनुमति के अनुपस्थित मिला। रजिस्ट्ररों की भी गहनता से जांच की गई। जिला विद्यालय निरीक्षण ज्योति प्रसाद ने बताया कि शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के टिप्स दिए गए हैं।
अनुपस्थित मिले लिपिक का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर को दीवान इंटर कालेज में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की जायेगी। इसमें कर्मचारियों के लंबित प्रकरण, लैपटॉप वितरण, चुनाव संबंधी बिंदुओं पर चर्चा होगी।