{"_id":"577d590d4f1c1be6567fa35c","slug":"didar-moon-pleasure","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार होते ही खुशी छलकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार होते ही खुशी छलकी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ते नमाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के मुबारक महीने पर बुधवार की रात चांद के दीदार के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग बृहस्पतिवार को ईद मनाने की तैयारी में जुट गए। इसके पहले दिन में लोगों ने बाजार में खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से सभी प्रमुख बाजारों में ईद के त्योहार को लेकर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीदा। गोल मार्केट में जूतों के विक्रेता विमल सरीन का कहना था कि उनके यहां तो सुबह से बड़ी संख्या में ग्राहकों ने जूतों की खरीदारी की है। किराना व्यापारी राजेंद्र पंसारी ने कहा कि उनकी दुकान पर तो पिछले कई दिनों से ईद के मद्देनजर काफी भीड़ रही है। बुधवार को तो सुबह से किराना बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी थी।
विज्ञापन
मेवों और मसालों की जमकर बिक्री हुई है। पुराना बाजार में सेवई विक्रेता बब्बू ने बताया कि इस बार ग्राहकों में ईद को लेकर भारी उत्साह है तथा बिक्री भी खूब हुई है। अनेक तरह की सेवइयों की मांग बनी रही है। बुधवार को दूध की मांग काफी ेबढ़ गई थी। शाम के समय तो सामने का डेरियों पर दूध 80 से 100 रुपये लीटर तक बुक किया गया है। मिठाई विक्रेता जगदीश सूरी का कहना था कि बाजार में किराना का सामान और देशी घी रिकार्ड महंगा होने के कारण मिठाई पहले ही महंगी बिक रही हैं।
विज्ञापन
उधर, गढ़मुक्तेश्वर प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार की देर शाम को 30 वें रोजे का इफ्तार करने के बाद लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर मगरिब की नमाज अदा की, जिसके बाद नमाजी मस्जिदों की छतों पर पहुंच गए और महिलाओं समेत बच्चे अपने घरों की छतों पर चढ़कर ईद का चांद का दीदार करने को आसमान की तरफ टकटकी लगाकर खड़े हो गए। चांद का दीदार होते ही खुशी में मस्जिदों के सायरन और लाउड स्पीकर बजाकर ईद का एलान किया गया।
वहीं लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईदुल फितर की शुभकामना दीं। शहर काजी सैयद हाजी कसीमुद्दीन, हाफिज मुहम्मद अली और ईदगाह कमेटी सेक्रेट्री अरकान चौधरी ने बताया कि तहसील रोड की बड़ी ईदगाह में सुबह 8, नगर की प्राचीन दरगाह शरीफ में सुबह 8.30, ठंडी रोड के बड़े कब्रिस्तान में सुबह 7 बजे ईदुल फितर की नमाज होगी। जबकि ग्रामीण अंचल की ईदगाहों में भी अलग अलग समय पर नमाज होगी।