{"_id":"584eb8c14f1c1b416b649689","slug":"did-not-test-form-students-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: नहीं आए परीक्षा फार्म, स्टूडेंट्स परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू: नहीं आए परीक्षा फार्म, स्टूडेंट्स परेशान
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 12 Dec 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएस यूनिवर्सिटी द्वारा प्राइवेट, संस्थागत स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय, तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म अब तक जारी नहीं हुए हैं। इससे स्टूडेंट्स खासे परेशान हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा छह दिसंबर से फार्म भरने की डेट घोषित की गई थी।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा छह दिसंबर से संस्थागत, व्यक्तिगत स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय, तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म भरे जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक यूनिवर्सिटी की ओर से फार्म भरने के लिए लिंक ओपन नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
फार्म भरने की अंतिम डेट 15 दिसंबर है। ऐसे में अब स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ गई है। स्टूडेंट्स रोज यह जानकारी करने के लिए शहर के साइबर कैफों के चक्कर काट रहे हैं कि परीक्षा फार्म कब तक जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
साइबर कैफे के संचालक अरुण प्रताप ने बताया कि विवि ने छह दिसंबर से फार्म भरने की डेट जारी की थी लेकिन अब तक फार्म भरने का लिंक तक नहीं आया है।
इस संबंध में राणा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वागीश दिनकर ने बताया कि स्टूडेंट्स को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। स्नातक, स्नातकोत्तर द्वितीय, तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म जल्द आ जाएंगे।