{"_id":"659ae64b6b6f9872260496eb","slug":"dhaulana-excise-inspector-suspended-in-case-of-irregularities-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6585-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अनियमिततताओं के मामले में धौलाना आबकारी निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अनियमिततताओं के मामले में धौलाना आबकारी निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र में ओवररेटिंग शराब बिकने के मामले में उप आबकारी आयुक्त ने धौलाना क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक वीके सिंह को निलंबित कर दिया। शिकायत के बाद निरीक्षक द्वारा दिए गए जवाब से उप आबकारी आयुक्त संतुष्ट नहीं हुए जिसके बाद प्रवर्तन टीम से मामले की जांच कराई गई थी। जिसमें अनियमितता सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।
पिछले वर्ष 2023 के मार्च माह में पिलखुवा क्षेत्र में ओवर रेटिंग शराब बिकने की शिकायत कुछ लोगों द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों से की गई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए उप आबकारी आयुक्त ने जांच के आदेश दिए थे। मामले में पिलखुवा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। लेकिन धौलाना निरीक्षक वीके सिंह द्वारा दिए गए जवाब से विभाग संतुष्ट नहीं था और उनकी संलिप्तता की आशंका जाहिर कर रहा था। इसके बाद मामले की जांच करने के लिए उप आबकारी आयुक्त द्वारा एक प्रवर्तन टीम को यहां भेजा था, जांच में ओवर रेटिंग शराब बिकने का मामला सही मिला था। जिस पर उप आबकारी आयुक्त ने आबकारी निरीक्षक विकास कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।
इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पिलखुवा के पुराने मामले में आबकारी निरीक्षक विकास कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया है।