फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dhaulana: Child who went to take bath in Rajwaha dies due to drowning

धौलाना : रजवाहा में नहाने गए बच्चे की डूबने से माैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dhaulana: Child who went to take bath in Rajwaha dies due to drowning
असद का फाइल फोटो। - फोटो : आपात स्थिति के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करती एडीएम कल्पना जायसवाल। स्रोत विभाग
धौलाना। देहरा-जादोपुर रजवाहा में नहाने गए दो सगे भाइयों में बड़े भाई की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद छोटे भाई के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे और काफी तलाश के बाद बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव देहरा की नई सड़क निवासी शाहिद अली का आठ वर्षीय पुत्र असद अपने पांच वर्षीय छोटे भाई चांद के साथ देहरा-जादोपुर रजवाहा में नहाने गया था। दोनों भाई रजवाहा के किनारे बैठकर नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक असद का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

छोटे भाई चांद ने घबराकर शोर मचाया। रजवाहा की पटरी से गुजर रहे लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश शुरू की।
काफी मशक्कत के बाद असद कुछ दूरी पर पानी में मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed