फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dhaulana advocate protest

Hapur News: धौलाना के अधिवक्ताओं ने सीओ का किया घेराव

Tue, 07 Nov 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 07 Nov 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
dhaulana advocate protest
पिलखुवा। वकील के लिपिक पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने मंगलवार को सीओ का घेराव किया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


धौलाना बार एसोसिएशन के दर्जनों अधिवक्ता मंगलवार दोपहर सीओ पिलखुवा कार्यालय पहुंचे। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज तोमर ने बताया कि गालंद निवासी मनोज कुमार उनका लिपिक है। गत 11 सितंबर को जमीन के विवाद में गांव के कुछ लोगों ने खेत पर काम करते समय मनोज और उसके भाई राजेश एवं विजय पर प्राण घातक हमला कर दिया था। जिसमे तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों के पिता प्रकाश चंद ने थाने में देवेंद्र, भंवर सिंह, टीका, अमरीश, सुंदर, अजीत, अमित को नामजद करते नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि पुलिस को घटना के समय का वीडियो समेत अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए जा चुके है। उन्होंने बताया कि अगर पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की, तो वकील धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन ने अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिसोदिया, मनोज तोमर, अमरपाल सिंह, संजीव कुमार, योगेश कौशिक आदि थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा कुछ ही दिन पहले सर्किल का चार्ज लिया है। उक्त मामले में दोनों ही तरफ से रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed