{"_id":"67b9f44432a2d8e87e02f691","slug":"dharna-on-ganna-samiti-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120710-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कल गन्ना समिति पर होगा धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कल गन्ना समिति पर होगा धरना-प्रदर्शन
Sat, 22 Feb 2025 09:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। भाकियू संघर्ष अराजनैतिक 24 फरवरी को चार सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रीय धौलाना स्थित सहकारी गन्ना समिति पर धरना प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय महासचिव शिव कुमार राणा ने बताया कि बृजनाथपुर मिल द्वारा गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। धौलाना गन्ना समिति में डीएपी व दवाई न होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से तहसील क्षेत्र में नकली दवा धड़ल्ले से बिक रही है। जिसे लेकर 24 फरवरी को गन्ना समिति पर धरना प्रदर्शन कर सचिव का स्थानांतरण कराने, क्षेत्रीय गन्ना किसानों गन्ने का ब्याज सहित भुगतान कराने होने, गन्ना पर्ची पर मूल्य अंकित कराने की मांग की जाएगी। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने वालों में हीरालाल शर्मा, जगमोहन, गौरव राणा, संदीप कुमार समेत कई शामिल रहे।
-- -- -
विज्ञापन