{"_id":"678bde05641be10ca705d51a","slug":"dharna-of-bhakiu-hapur-news-c-306-1-gha1001-112127-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गन्ना भुगतान के लिए धरने पर डटे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गन्ना भुगतान के लिए धरने पर डटे भाकियू कार्यकर्ता
Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गन्ना भुगतान, भ्रष्टाचार और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में चल रहा भाकियू टिकैत का धरना शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। तहसील परिसर में हुई पंचायत में किसानों ने घरौनी और खतौनी में की जा रही गड़बड़ी को लेकर रोष जताया।
युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि रियल टाइम खतौनियों की गड़बड़ी पहले से ही किसानों के लिए जी का जंजाल बनी हुई हैं, अपने नाम और हिस्से सही कराने के लिए कामकाज छोड़कर किसान तहसील के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। अब घरौनियों में भी ग्रामीणों के सामने समस्याएं आएंगी। जिनके समाधान के लिए उन्हें दोबारा परेशान होना पड़ेगा। मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी ने कहा कि दोनों चीनी मिल बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रहीं, वहीं शासन द्वारा गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी न किया जाना भी किसानों के साथ अन्याय है। पंचायत के दौरान अनुज यादव, सुनील भड़ाना और अन्य कार्यकर्ताओं ने जीते चौहान और दिनेश त्यागी को किसान हित के लिए लगातार संघर्ष करने पर पटका और गदा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं बैठक में फैजान प्रधान ने 20 किसानों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई। वहीं सतीश त्यागी ने कहा कि प्रशासन को किसानों की जायज बात सुननी और माननी ही होंगी, जब प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे, तभी वह लोग धरना समाप्त करेंगे। सेवाराम चौहान ने एक बार फिर भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। बैठक में मुकीम चौधरी, इंसाफ अली, राजकुमार त्यागी, अनुज, मनोज कुमार, पंकज त्यागी, ब्रह्मपाल प्रधान, उमेश चौहान, विकास, संदीप आदि मौजूद रहे।