फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Devotees danced to the hymns in Shrishyam Mahotsav

Hapur News: श्रीश्याम महोत्सव में भजनों पर थिरके श्रद्धालु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns in Shrishyam Mahotsav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। रामलीला मैदान में श्रीश्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित 20वें श्रीश्याम महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में बाहर से आए महिला और पुरुष कलाकारों के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।


शनिवार की रात रामलीला मैदान में श्रीश्याम महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन और अर्चना के साथ किया गया। शुभारंभ में हिसार से आए भजन गायक अभिनव ऐरन ने गणेश वंदना की। दिल्ली से मंगवाए गए भव्य दरबार में खाटू श्याम की मूर्ति फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाई गई थी। बरेली से आई भजन गायिका अर्पण मिश्रा ने करीब चार घंटे तक एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद हारे का सहारा, मुझे अहसास है, बाबा का जब साथ है तो ओरो की क्या दरकार है जैसे भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को देर रात तक रोकने को मजबूर कर दिया। पूरे पंडाल में समय-समय पर ड्रोन से पुष्प वर्षा व इत्र की बरसात के साथ छप्पन भोग, ड्राई फ्रूट की माला से भगवान खाटू श्याम का शृंगार और बाबा का भव्य दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। श्रीखाटू श्याम के दरबार में मत्था टेकने के लिए घंटों तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने गोपाल गोयल, अमित, गौरव शर्मा, राहुल गोयल, अंकुर, प्रदीप सिंघल, अंशुल मित्तल, विनय अग्रवाल, पुनीत गर्ग, विकास जिंदल, पियूष शुक्ला, मोंटी के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed