{"_id":"6681af39f4294401df0fc6b6","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-in-sankirtan-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112171-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संकीर्तन में भजनों पर थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संकीर्तन में भजनों पर थिरके श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। चंडी रोड स्थित महावीर दल में रविवार को बाबा का संकीर्तन किया गया। इसमें भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
गुरुदेव सुशांत तोमर ने कहा कि सबसे पहले लगन हमारी परमात्मा के लिए होनी चाहिए। इंसान तो हमें एक दिन किसी न किसी कारण से छोड़ ही देगा या हम किसी कारण से इंसान को छोड़ देंगे लेकिन, परमात्मा का बंधन बांध लेंगे तो कभी ना छूटेगा। असहाय प्राणियों की भी सेवा करना चाहिए।
इस दौरान बालाजी हम तेरे हैं, बाबा तेरे बिना मर जाएंगे, बालाजी रख लो चरणों का सेवादार, मैया मेरी मैया तू मेरी है, अनेक भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।