फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Devotees became emotional after listening to Bhagwat Katha.

Hapur News: भागवत कथा सुनकर भक्त हुए भावविभोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after listening to Bhagwat Katha.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। विपिन शास्त्री महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा करने के लिए समय समय पर महापुरुषों का अवतार होता है। जब जब धर्म की हानि और अधर्म का बोलबाला हो जाता है, जब भक्तों के ऊपर संकट आ जाता है तब भक्तों की रक्षा करने भगवान साकार रूप में आते है और दुष्टों का संहार करते है।

उक्त प्रवचन कथा व्यास विपिन शास्त्री महाराज ने श्री मुरारी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आवास विकास कालोनी स्थित हर श्री नाथ मंदिर के समीप मैदान में चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अनीति और अधर्म का मार्ग कितना दुखकारी और विनाशक होता है, यह सब जानते है। हमारे शास्त्रों और ऋषि-मुनियों ने जो मार्ग बताया उसका हम अमल नहीं करते और न ही उसका अनुसरण करते हंै। जिस मार्ग पर हमारे ऋषि-मुनि और महापुरुष चले उसका अनुशरण करने में सभी का कल्याण है।
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली से पधारे भजन गायक अमर दास भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया, जिससे वातवरण भक्तिमय हो गया। कथा के मुख्य यजमान बृजेश शर्मा ने कथा व्यास विपिन शास्त्री का फूलमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पवन भाष्कर, विनीत त्यागी, पवन कश्यप, राजू शर्मा, हरीश शर्मा, ओमदत्त त्यागी, राहुल त्यागी, सुशील वर्मा, केपी सिंह, पीयूष वर्मा, अमित गिरी, कपिल त्यागी, धुरंधर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed