{"_id":"65f47a4f1ab17f653e0352e9","slug":"development-from-55-crores-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108684-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 55 करोड़ से गांवों में बनेंगी सड़कें और नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 55 करोड़ से गांवों में बनेंगी सड़कें और नाली
Fri, 15 Mar 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिला पंचायत ने जिले की 273 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 55 करोड़ की योजना बनाई है। अगले वित्तीय वर्ष में गांवों में नाली, खडंजा, ठोस एवं तरल प्रबंधन के साथ सचिवालयों का निर्माण कराया जाएगा।
गांवों में बजट के अभाव में विकास कार्य अधर में अटके हुए थे। सबसे ज्यादा दिक्कत टूटी सड़कों व नालियों के कारण हो रही थी। जलभराव व गंदगी से लोग परेशान थे। हालांकि अब जिला पंचायत ने गांवों के विकास के लिए 55 करोड़ की योजना बनाई है। इसके तहत गांवों में सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था के काम कराए जाएंगे। वहीं, सरकारी भवनों की देखरेख, सचिवालयों के निर्माण पर भी राशि खर्च की जाएगी। अगले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कार्य शुरू हो जाएंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में गांवों में होने वाले विकास कार्यों के लिए योजना तैयार की जा रही है। गांवों में राज्य व केंद्र वित्त की राशि से करीब 55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।