फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dense fog coverded the city.

कोहरे में लिपटा रहा शहर

Mon, 18 Jan 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 18 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dense fog coverded the city.
जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। शहरी और देहात क्षेत्र में हर ओर कोहरा ही कोहरा रहा। लोगों को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर रेंग रहे थे। सूर्य देव के दर्शन होने पर लोगों को सर्दी से निजात मिल सकी। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


सुबह के समय घना कोहरा पडने से लोगों को थोड़ी दूर का भी नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे के कारण वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चल रहे थे।

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी को देखकर हर कोई जल्द सूर्य देव के दर्शन होने की कामना कर रहा था। छोटे छोटे बच्चे कोहरे में स्कूल जाने के लिए मजबूर हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न शहरों में नौकरी पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी वाहन चालको ने कोहरे के कारण होटलों पर अपने वाहन रोक लिए और कोहरा समाप्त होने का इंतजार करने लगे।


लोगों की दुंआ सूर्य देव ने सुनी और सुबह करीब 11 बजे कोहरे को छटांकर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

कोहरे के कारण जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया,वहीं यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा। सूर्य देवता के ढलते ही फिर से शीत लहर चलने शुरू हो गई और ठंड बढने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed