फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dengue larva found in 17 houses

Hapur News: 17 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, स्वास्थ्य विभाग ने दिया नोटिस

Mon, 30 Sep 2024 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 30 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
dengue larva found in 17 houses
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्र के करीब 20 मोहल्लों में लार्वा खोजने का अभियान चलाया। इसमें 17 घरों के अंदर कूलर आदि में लार्वा मिला, जिन्हें नोटिस जारी किया गया। साथ ही डेंगू, मलेरिया के संदिग्ध 30 नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक डेंगू के 11 मामले सामने आए हैं। बरसात के बाद से डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा अधिक बढ़ गया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शक्तिनगर, श्रीनगर, साकेत, राधापुरी, शिवपुरी, पन्नापुरी, रघुवीरगंज, त्यागीनगर समेत 20 से अधिक मोहल्लों में सर्वे किया।
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी मात्रा में डेंगू का लार्वा मिला। नाली, सार्वजनिक स्थानों पर मिले लार्वा को तत्काल ही विभाग की टीमों ने नष्ट करा दिया। घरों के अंदर भी कूलर आदि में लार्वा मिला। इस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 घर स्वामियों को नोटिस दिए गए। 24 घंटे के अंदर उन्हें लार्वा खुद ही नष्ट करना होगा। मंगलवार को टीम के निरीक्षण में लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में अब तक डेंगू के 11 मरीज

जिले में डेंगू के अब तक 11 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों के भी यहां दो मरीज डेंगू पॉजिटिव आए हैं। गनीमत है कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार डेंगू का असर कम है। हालांकि वायरल का प्रकोप अधिक है।

---

30 मरीजों में मिले डेंगू-मलेरिया के लक्षण
सीएचसी और जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार के 643 मरीज आए। इनमें 30 के अंदर डेंगू, मलेरिया के लक्षण मिले। जिनका नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। 12 मरीजों को सरकारी अस्पतालों के वार्डों में भर्ती कराया गया।



संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आज होगा शुभारंभ

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को नगर पालिका गेट से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत घर घर जाकर टीमें मरीजों को चिह्नित करेंगी। साथ ही नमूने भी जुटाए जाएंगे।

एडीज मच्छर काटने से होता है डेंगू
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सतेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है, जिससे बचाव जरूरी है। यह मच्छर दिन में काटता और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द हो तो सतर्क हो जाएं। त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक- मसूडों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना डेंगू के लक्षण हैं।



कोट -डेंगू को रोकने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। लार्वा नष्ट करने के अभियान से जुड़कर, लार्वा को नष्ट करने में सहयोग दें। 17 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed