फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   demolishion on bus stand land

Hapur News: अंतरराज्यीय बस अड्डे की भूमि से हटाया अवैध कब्जा

Tue, 20 Jan 2026 11:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 20 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
demolishion on bus stand land
ब्रजघाट। हाईवे किनारे अंतरराज्यीय बस अड्डे की 84 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे के मामले को अमर उजाला ने 11 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेकर मंगलवार को अभियान चलाकर फसलों को खुद-बुर्द कराकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि तहसीलदार राहुल सिंह, एआरएम हेमंत मिश्रा समेत राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने मौके भूमि की पैमाइश कराई और अवैध रूप बोई गई फसलों को ट्रैक्टर से खुर्द-बुर्द कराकर हटवाया। कार्रवाई के दौरान अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। बताया गया कि इस भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराया। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि समय रहते अवैध कब्जे न हटाए जाते, तो भविष्य में आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर संकट खड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed