{"_id":"6967cea855079fd6d90e93b7","slug":"demolished-illigal-construction-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135682-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: देहपा रोड पर अवैध निर्माण ढहाया, 20 साल से था कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: देहपा रोड पर अवैध निर्माण ढहाया, 20 साल से था कब्जा
Wed, 14 Jan 2026 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। देहपा रोड पर पिछले कई वर्षों से हो रहे अवैध कब्जे पर बुधवार को नगर पालिका ने कार्रवाई की। 18 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सड़क की जमीन पर बने कमरे को पालिका की टीम ने ध्वस्त कराया।
नगर पालिका के अनुसार इस अवैध निर्माण के कारण शैलेश फॉर्म कॉलोनी से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होने लगी थी। इससे कॉलोनी का माहौल लगातार बिगड़ता गया। नगर पालिका को कॉलोनी के बाहर गेट तक लगवाने पड़े, ताकि बेवजह की आवाजाही रोकी जा सके। इसके बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि देहपा रोड पर बना यह अवैध कोठरा वर्षों से नगर विकास में सबसे बड़ी बाधा था। बीस साल से कब्जा और पिछले दस साल से धार्मिक रंग देने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि देहपा रोड चौड़ीकरण की योजना वर्षों पहले स्वीकृत है। नोटिस, चेतावनी और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।