फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   demand 30 lakh in dowry

Hapur News: तीस लाख न देने पर विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 22 Jul 2024 11:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 22 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
demand 30 lakh in dowry
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से प्लॉट खरीदे के लिए तीस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने पहले विवाहिता को पीटा और इसके बाद घर से निकाल दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी 2020 को हापुड़ निवासी सचिन चौधरी के साथ हुई थी। माता-पिता ने दहेज में सामान, 10 तोला सोना व एक किलो चांदी के जेवरात, व डेढ़ लाख रुपये नकद व 12 लाख 51 हजार रुपये की एफडी समेत लगभग 35-40 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन पति सचिन चौधरी सास, ससुर, जेठ, जेठानी इससे संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी विवाहिता पर प्लॉट के लिए माता पिता से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे, विरोध करने पर गाली-गलौज कर घर से बाहर निकाल दिया गया। इससे पहले ससुर पर गलत नीयत से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


कोट -
पीडि़ता की तहरीर पर सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।-स्तुति सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed