{"_id":"583b022d4f1c1b5d290881e8","slug":"delivered-by-atm-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम ने दिया धोखा, चक्कर लगाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम ने दिया धोखा, चक्कर लगाते रहे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
एटीएम ने दिया धोखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में अवकाश के चलते रविवार को शहरभर में लगे एटीएम धोखा दे गए। अधिकांश एटीएम के शटर बंद रहे, ग्राहकों को पैसों के लिए शहरभर के एटीएम के चक्कर लगाने पड़े। शहर में सिर्फ स्टेट बैंक और पीएनबी का एटीएम चालू था।
विज्ञापन
यहां ग्राहकों को लंबी कतारों में लगकर परेशान होना पड़ा। वहीं, दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को फिर से बैंकों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी। नोटबंदी की घोषणा को 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कैश की किल्लत अभी भी जारी है।
विज्ञापन
आलम यह है कि बैंकों में दो दिन के अवकाश के चलते लोग अब पाई-पाई को तरस गए हैं। एटीएम सुविधा भी ठप पड़ी है, शहर में बामुश्किल चार एटीएम से ही कैश निकल रहा है, उनमें भी दोपहर तक कैश खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
रविवार को बैंकों में अवकाश के चलते सुबह से ही ग्राहक एटीएम चक्कर लगाने लगे। अधिकांश एटीएम के शटर बंद मिले। सिर्फ पीएनबी और भारतीय स्टेट बैंक की बुलंशहर रोड शाखा के एटीएम पर ही कैश मिल सका। वहां ग्राहकों की भारी भीड़ थी,
ऐसे में ग्राहकों को पैसा लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एलडीएम एपी चतुर्वेदी का कहना है कि एटीएम अभी 500 और 2000 रुपये के नोट रखने के लिए अपडेट नहीं हो सके हैं। 100 रुपये की करेंसी के नोट ही एटीएम में लग पा रहे हैं। जल्द ही सभी एटीएम को चालू कराया जाएगा।