{"_id":"6734cd29598400553807e293","slug":"delhi-police-arrest-accused-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104536-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने जा रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने जा रहा युवक गिरफ्तार
Wed, 13 Nov 2024 09:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Nov 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कस्तला निवासी पंकज को दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी नारनौैल के व्यापारी की हत्या करने जा रहा था। बुधवार को दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को पिलखुवा थाने लेकर आई और उसका आपराधिक इतिहास खंगाला।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कस्तला निवासी पंकज 30 लाख की सुपारी लेकर हरियाणा के नारनौल निवासी व्यापारी की हत्या करने जा रहा था। जिसे दिल्ली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के जरिए पांच नवंबर को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीओ ने बताया कि व्यापारी की हत्या उसका बिजनेस पार्टनर करवाना चाहता था। न्यायालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस की टीम बुधवार को आरोपी को पूछताछ, साक्ष्य एवं आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए पिलखुवा थाने लेकर आई। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य केस दर्ज हैं, जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।