{"_id":"580f6a394f1c1bcf75bc3421","slug":"deer-entered-the-residential-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी इलाके में घुसा हिरन, लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी इलाके में घुसा हिरन, लोगों ने पकड़ा
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 25 Oct 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
इलाके में घुसा हिरन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव विहार में मंगलवार सुबह जंगल से भटक कर एक हिरन रिहायश में घुस आया। लोगों ने कुत्तों से बचाते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पांडा जाति के हिरन की जांच की।
विज्ञापन
बुधवार को वन विभाग के अफसरों ने उसे गढ़ के वन्य क्षेत्र में छोड़ने की बात कही है। मोहल्ला राजीव विहार में सुबह अचानक से एक हिरन आ गया। हिरन के पीछे कुत्ते पड़ गए। लोगों ने कुत्तों से बचाते हुए हिरन को सुनील पाल के मकान में एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने हिरन को कब्जे में ले लिया। प्रभागीय वन अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि हिरन पांडा जाति का है।
विज्ञापन
अमूमन यह गढ़ के वन्य क्षेत्र में पाया जाता है। यहां वह रास्ता भटककर आया होगा। हिरन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। बुधवार को उसे गढ़ क्षेत्र के जंगल में छुड़वा दिया जाएगा।