फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   deepdan on thursday route of heavy vehicles diverted on highway lakhs of devotees will reach the banks of the ganges

दीपदान आज : हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे गंगा तट

Thu, 18 Nov 2021 12:07 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Nov 2021 12:07 AM IST
सार

गढ़ मुक्तेश्वर गंगा में दीपदान का बड़ा महत्व है। चतुर्दशी के दिन धार्मिक कर्मकांड भी होता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। 

विज्ञापन
deepdan on thursday route of heavy vehicles diverted on highway lakhs of devotees will reach the banks of the ganges
गढ़मुक्तेश्वर मेला - फोटो : amar ujala

विस्तार

एतिहासिक गढ़मुक्तेश्वर मेला सज चुका है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए गुरुवार दीपदान करेंगे। हाईवे पर जाम की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन


गढ़ मुक्तेश्वर गंगा में दीपदान का बड़ा महत्व है। चतुर्दशी के दिन धार्मिक कर्मकांड भी होता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। 52 बैरियर बनाए गए हैं। जाम न लगे इसके लिए संभावित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि बुधवार शाम तक हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं दिखी जिसे लेकर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार से रुट डायवर्ट करने का निर्णय लिया। इसके बावजूद अगले तीन दिन हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


बाहरी जिलों के लिए रूट व्यवस्था
-दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात दिल्ली से वाया डासना ईस्टर्न पेरिफेरल, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई चंदौसी होते हुए मुरादाबाद जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात  मेरठ से वाया मवाना, मीरापुर, गंगा बैराज, बिजनौर, कोतवाली देहात नगीना, धामपुर, छजलैट होते हुए मुरादाबाद जाएगा।

मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली 
प्रथम रूट- मुरादाबाद वाया छजलैट, धामपुर, नगीना, कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली की ओर जाएगा।
द्वितीय रूट- मुरादाबाद से अमरोहा वाया जोया नौगांवा सादात, नूरपुर, हल्दौर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होता हुआ दिल्ली जाएगा।

गजरौला से दिल्ली एवं गाजियाबाद 
 गजरौला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली की ओर जाएगा।

स्याना से मेरठ और हापुड़ 
स्याना से वाया बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होते मेरठ जाना होगा।

हापुड़ के अंदर की यातायात व्यवस्था
1. दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाला भारी वाहन पिलखुवा, धौलाना कट, धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर से नरौरा होते हुए मुरादाबाद जाएगा।
2. बुलंदशहर गुलावठी से आने वाला भारी वाहन एनएच-09 पर न आने पाए इसके लिए सोना पेट्रोल पंप से ट्रैफिक को वापस गुलावठी की ओर भेजा जाएगा जो बुलंदशहर होते हुए मुरादाबाद की तरफ जाएगा।

3.  एनएच-09 बुलंदशहर फ्लाईओवर से कोई भारी वाहन गढ़मुक्तेश्वर की तरफ नहीं जाएगा, इसके लिए सोना पेट्रोल पंप से ट्रैफिक को गुलावठी की और भेजा जाएगा।
4. भारी वाहन बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर जाने से रोकने के लिए कुचेसर चोपला से यातायात को बीबीनगर की तरफ भेजा जाएगा, जो बुलंदशहर होते हुए नरौरा से मुरादाबाद की तरफ जाएगा।
5. भारी वाहन ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर एवं एनएच-09 पर न जाने पाए इसके लिए स्याना चौपले से इन्हें वापस कस्बे की तरफ डायवर्ट कर रवाना कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed