{"_id":"57e3e92a4f1c1b2856a841d9","slug":"death-of-the-young-man-with-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 22 Sep 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
बुखार से 10 लोगों की हो चुकी है मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर फगौता गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक की बुखार से मौत हो गई। युवक को करीब एक हफ्ते से बुखार था। मेरठ में उसका इलाज चल रहा था। बुखार से क्षेत्र में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शाहपुर फगौता गांव में ज्ञानी सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। एक सप्ताह से उनके छोटे बेटे राजन (24) को बुखार था। स्थानीय निजी चिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। राजन अविवाहित था और तीन भाई, एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
सूचना पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वाईपी सिंह भी मृतक के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ यशपाल सिसौदिया भी मौजूद रहे। सीएमओ ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।