{"_id":"68ea0d18a6da7fc779045947","slug":"dead-body-of-laborer-found-on-reliance-road-in-hapur-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रिलायंस रोड पर मिला मजदूर का शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रिलायंस रोड पर मिला मजदूर का शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
Sat, 11 Oct 2025 01:24 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:24 PM IST
सार
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस रोड मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
रोड पर मिला मजदूर का शव
विस्तार
हापुड़ जिले में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रिलायंस रोड पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव रोड पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव की पहचान कराई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम गालंद निवासी नीटू (35) के रूप में हुई है। मृतक मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मृतक के चेहरे पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन