{"_id":"669ea1518a8f855d3d054d1c","slug":"dead-body-of-bablu-hapur-news-c-306-1-gha1001-108316-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बबलू का था तीन माह पूर्व मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बबलू का था तीन माह पूर्व मिला शव
Mon, 22 Jul 2024 11:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में स्याना चौपले पर करीब तीन माह पूर्व मिले युवक के शव की शिनाख्त उसके भाई ने कर ली है। थाने में लगे पोस्टर को देखने के बाद मृतक के भाई ने शिनाख्त की।
थाना बाबूगढ़ के गांव अट्टा धनावली निवासी संदीप कुमार सोमवार को गढ़ कोतवाली में पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र में स्याना चौराहे के निकट एक युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसके पोस्टर विभिन्न थानों में लगाए थे। वह लोग भी अपने भाई बबलू की तलाश में जुटे हुए थे। जिसे लेकर वह थाने पहुंचे, जहां उन्हें पोस्टर लगा दिखाई दिया। उस पोस्टर को देखकर वह कोतवाली पहुंचा। जहां उसने मृतक के कपड़ों और सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त 30 वर्षीय बबलू के रूप में की। उसका भाई शराब पीने का आदी था, जो घर से बिना बताए लापता हो गया था। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शिनाख्त के बाद मृतक के पास से मिले सामान को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।