फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dead body of a girl playing outside the house found in ruins in Hapur

UP: घर के बाहर खेल रही बच्ची का शव खंडहर में मिला, गले व चेहरे पर दरिंदे के नाखून के निशान; दुष्कर्म की आशंका

Sun, 31 Mar 2024 10:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Mar 2024 10:36 PM IST
सार

सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म जैसी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
Dead body of a girl playing outside the house found in ruins in Hapur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बच्ची का अचानक लापता हो गई। देर शाम उसका शव घर के पास खंडहर बने मकान में मिला। मृतक बच्ची के गले समेत चेहरे पर नाखून के निशान मिले हैं, जिसे देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बात पूरे मामले की जानकारी देने की बात कह रही है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी व्यक्ति की छह वर्ष की बच्ची रविवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। बच्ची के न मिलने से उसके परिजन काफी परेशान हो गए। जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीण और परिजन बच्ची को तलाश करते हुए घर के पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान में पहुंचे, जहां बच्ची का शव पड़ा दिखा। बच्ची के गले समेत चेहरे पर नाखून के निशान मौजूद थे। जिसे देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। बच्ची का शव मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी बहादुरगढ़ पुलिस को दी। बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद और सीओ आशुतोष शिवम भी गांव में पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म जैसी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed