{"_id":"67a39bdeb5bca34527002bff","slug":"dead-body-found-of-crocodile-hapur-news-c-306-1-gha1001-112497-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा में तैरता मिला घड़ियाल का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा में तैरता मिला घड़ियाल का शव
Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। बुधवार की दोपहर गंगा में घड़ियाल का शव बहता हुआ दिखाई दिया। गंगा में शव बहने के फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया।
बुधवार की सुबह नाविक गंगा में नाव चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव लठीरा की ओर से गंगा की जलधारा में घड़ियाल का बहता हुआ देखा। घड़ियाल के शव को देखकर नाव में बैठे श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल से फोटो खींच लिए और वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में घड़ियाल के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, लेकिन काफी देर तक भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके कारण घड़ियाल शव तेज बहाव के साथ आगे बढ़ गया।
वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम ने गंगा में तलाश कराई है। लेकिन जनपदीय सीमा में घड़ियाल का शव नहीं मिला।