{"_id":"66c229e5beb5efd2150e0401","slug":"dead-body-found-of-a-missing-driver-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103758-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भोवापुर के जंगल में मिला लापता ट्रक चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भोवापुर के जंगल में मिला लापता ट्रक चालक का शव
Sun, 18 Aug 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर निवासी ट्रक चालक धर्मा (38) का शव रविवार को भोवापुर के जंगल में मिला। मृतक शनिवार से लापता था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस शराब के नशे में नाली में गिरने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं।
हिंडालपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मा ट्रक चलाता था। परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर से वह लापता था, रविवार सुबह पुलिस ने भोवापुर के जंगल में रजवाहे की नाली से उसका शव बरामद किया। परिजन चालक की हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि धर्मा शराब पीने का आदी था, अभी तक की जांच से प्रकाश में आया है कि वह शराब के नशे में नाली में मुंह के बल गिरा होगा। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट से मृतक की मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। परिजनों द्वारा अभी तक इस बाबत थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।