फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body found of a lady

Hapur News: रजवाहे में मिला महिला का शव

Tue, 19 Mar 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 19 Mar 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
dead body found of a lady
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से निकालकर पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर कुछ ग्रामीण गांव आलमनगर में रजवाहे के निकट स्थित शिव मंदिर में बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि रजवाहे में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मृतका ने सूट सलवार पहना हुआ था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को रजवाहे से बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। मृतका के गले और उल्टे हाथ पर चोट का निशान है। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर फोरेसिंक टीम को बुलाकर जांच कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए आसपास के जनपदों समेत अन्य थानों में भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed