{"_id":"65be733b1b8ab1b46302e582","slug":"dead-body-found-in-pond-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107370-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तालाब से किशोर का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तालाब से किशोर का शव बरामद
Sat, 03 Feb 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव इकलैंडी में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर तालाब में कूदने वाले किशोर का शव शनिवार को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। किशोर का शव मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
शुक्रवार शाम इकलैंडी निवासी रमेश जाटव के 16 वर्षीय पुत्र अर्जुन को पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर अर्जुन घर से निकला और गांव के तालाब में छलांग लगा दी। कई घंटे तक किशोर को तालाब में खोजा गया लेकिन जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को गढ़मुक्तेश्वर से बुलाकर किशोर के शव की खोजबीन कराई, घंटों की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। किशोर की मौत पर परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।