{"_id":"67571de8af1faaa3970d5c0b","slug":"dead-body-found-in-drain-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117842-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गढ़ रोड पर नाले में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गढ़ रोड पर नाले में मिला युवक का शव
Mon, 09 Dec 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित सर्वोत्तम पेट्रोल पंप के पास 30 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त बिहार राज्य के जिला भोजपुर के गांव जोकटा जनपुर निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे गढ़ रोड स्थित सर्वोत्तम पेट्रोल पंप के पास नाले में युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक पप्पू यादव गांव ततारपुर स्थित एक प्लाईबोर्ड फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम लगभग सात या आठ बजे पप्पू के नाले में गिरने की आशंका जताई जा रही है। सीओ ने बताया कि अधिक नशे की हालत में नाले में गिरने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।